उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट चेक | FCS UP.GOV.IN Ration Card list UP

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्तर प्रदेश सरकार ने fcs up gov in पर जारी कर दी है। अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको इस खबर की जानकारी होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान में बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड तीन तरह के राशन कार्ड जारी करती है। अगर आपने तीनो में से किसी भी प्रकार के राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो यह लेख जरूर पढ़े।

भारत सरकार द्वारा सभी नागरिकों को राशन कार्ड बनाकर देती है सभी राज्य सरकार अपने राज्य के पात्र नागरिकों को राशन कार्ड बनाकर देती है। अगर आप भी राशन कार्ड के निर्धारित मापदंड में आते है तो आप भी आसानी से अपने लिए राशन कार्ड बनवा सकते है। अगर आपने भी राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है या राशन कार्ड में किसी नए नियम सदस्य का नाम जोड़ा है तो आप इसे ऑनलाइन चेक कर सकते है।

राशन कार्ड क्या है और कितने प्रकार के होते है

राशन कार्ड सरकार द्वारा जारी किया गया एक सरकारी दस्तावेज है जिसमे परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज रहती है। परिवार के सदस्यों के आधार पर सरकार द्वारा पात्र परिवार को राशन प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति 5 किलो तक राशन प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड तीन प्रकार के होते है जिसे सरकार द्वारा आर्थिक आधार पर जारी किया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

बीपीएल राशन कार्ड

बीपीएल राशन कार्ड सरकार द्वारा ऐसे परिवारों को जारी किया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यापन कर रहे है। BPL का फुल फॉर्म Below Poverty Line यानी गरीबी रेखा से नीचे होता है। ऐसे परिवार को गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे है सरकार इनको मुफ्त राशन और अन्य कई सुविधाएं प्रदान करती है जिससे की ये परिवार अपना गुजारा चला सके।

एपीएल राशन कार्ड

APL राशन कार्ड सरकार द्वारा ऐसे लोगो या परिवार को जारी किया जाता है जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर होते है। ऐसे परिवारों को सरकार द्वारा मुफ्त राशन नहीं दिया जाता है। APL राशन कार्ड धारकों को पहले केरोशिन दिया जाता था। APL का फुल फॉर्म Above Poverty Line यानी गरीबी रेखा से ऊपर होता है।

अंत्योदय राशन कार्ड

अंत्योदय राशन कार्ड ऐसी परिवारों को जारी किया जाता है जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो। सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन के अलावा और भी कई सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट हाईलाइट

लेख। श्रेणी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
राज्य उत्तर प्रदेश
लाभार्थी उत्तर प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
वर्तमान वर्ष 2024
योजना का लाभ गरीबी और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को
आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन
किसके द्वारा लॉन्च हुई उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट
उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट 2024 कैसे देखें | FCS UP GOV IN

अगर आप अपने मोबाइल से या ऑनलाइन के माध्यम से उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है तो आप आसानी से देख सकते है।

STEP 1 – आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें FCS.UP.GOV.IN

अगर आप उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट देखना चाहते है तो आपको सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश सरकार की आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट FCS.UP.GOV.IN पर विजिट करना होगा अगर आप मोबाइल से सूची देखना चाहते है तो आप अपने मोबाइल में डेस्कटॉप मोड ऑन कर ले इससे आपको सूची देखने में आसानी होगी।

STEP 2 – होमपेज पर प्रक्रिया देखें और लिंक खोजे

आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने इस विभाग का होमपेज ओपन हो जायेगा। होमपेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक में ” राशन कार्ड की पात्रता सूची ‘‘ इस टैब पर क्लिक करना होगा।

Ration Card Aadhar link 2024: सभी लोगों को अपना राशन कार्ड आधार से लिंक करना हुआ अनिवार्य

STEP 3 – अपना जिला चुने और आगे बढ़े

राशन कार्ड की पात्रता सूची पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आपके सामने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम प्रदर्शित होंगे आपको जिस जिले की सूची देखना है आपको उस जिले का नाम चुन लेना है।

STEP 4 – अपने क्षेत्र की राशन दुकान का चयन करें

अपने जिले का चयन करने के बाद आपके सामने ब्लॉक, तालुका सबंधित जानकारी भी चयन कर लेना है उसके बाद आपके क्षेत्र में अपने राशन दुकान का नाम का विकल्प का चयन कर लेना है ।

STEP 5 – अब अंत में सूची देखने की प्रक्रिया चुने

अब अंत में आपको राशन दुकानदार के सामने उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट दी गई है आप जिस राशन कार्ड के पात्र है उस संख्या पर क्लिक करें। अब आपको राशन कार्ड लिस्ट दिख रही है जिसके डिजिटल हस्ताक्षर (बायोमेट्रिक) 2017, 2018, 2019, 2020, 2021, 2022 में हुए होंगे अब आप आपके डिजिटलाइज राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करें और पात्रता सूची fcs.up.gov.in ration card list 2021-22 का पूर्ण विवरण देख सकते है।

सारांश

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया इस लेख में माध्यम से आपके सामने प्रस्तुत की गई है। अगर आपने इस लेख को ध्यान से पढ़ा होगा तो आप भी आसानी से हमारे द्वारा बताए गए तरीके से यूपी राशन कार्ड लिस्ट देख सकते है। यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है और आप घर बैठे अपने मोबाइल या अन्य किसी ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है।

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट महत्वपूर्ण FAQ’ s

1. उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ? 

उत्तर प्रदेश राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आप इस आपूर्ति खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाईट fcs.up.gov.in पर विजिट कर सकते है।

2. गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार की कौन सा राशन कार्ड बनता है?

जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे नीचे जीवन यापन कर रहे है ऐसे परिवारों को BPL राशन कार्ड जारी किया जाता है।

3. यूपी राशन कार्ड नहीं बने तो कैसे शिकायत करें?

अगर आप यूपी राशन कार्ड में नाम नहीं जोड़ पा रहे है तो आप fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत या टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत कर सकते है।

ये भी पढ़े :