Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: दिल्ली की राज्य सरकार ने आम बजट को पेश करते हुए दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की हैं. दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री आतिशी ने बजट पेश किया और महिलाओं को हर महीने एक-एक हजार रूपये देने के लिए इस योजना की घोषणा की हैं.

CM Mahila Samman Yojana, Delhi CM Mahila Samman Yojana, Mukhyamantri Mahila Samman Yojana, महिला सम्मान योजना, मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत 18 साल से ऊपर की सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने 1000 रूपये मिलेंगे. दिल्ली सरकार ने अपना आम बजट पेश करते हुए इस योजना का एलान किया हैं. यह योजना मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के समान ही हैं जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

अब दिल्ली की महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलने वाला हैं. दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में इस योजना के लिए 2000 करोड़ रूपये आवंटित किये हैं. मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता क्या हैं? इस योजना में आवेदन कैसे करें? इसके लिए लेख को अंत तक पूरा जरुर पढ़े.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility in hindi

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की पात्रता निम्न हैं-

  • कॉलेज और स्कूल में पढ़ने वाली लडकियाँ जिनकी उम्र 18 साल से ऊपर हैं.
  • असंगठित क्षेत्र में कम करने वाली महिलाएं.
  • जो महिलाएं सरकारी पेंशन योजना की लाभार्थी नहीं हो.
  • आवेदिका आयकर का भुगतान नहीं करती हो.
  • सरकारी नौकरी वाली महिलाएं पात्र नहीं हैं.
  • 18 वर्ष से ऊपर की महिलाएं एवं बालिकाएं.
  • दिल्ली में स्थायी निवास करने वाली.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Documents in hindi

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • स्थायी निवासी प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पैन कार्ड

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Apply Online

वर्तमान में दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना का बजट में एलान किया गया हैं और जल्द ही दिल्ली सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी.

Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana 2024: अब हर महीने महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपये

हर महिला को महीने में मिलेंगे 1000 रुपए

Leave a Comment