लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष की महिला का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें

लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष की महिला का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें इस बारे में कई लोगो के मन सवाल है। अभी तक लाड़ली बहना योजना में 23 वर्ष से 59 वर्ष की महिलाएं ही आवेदन कर सकती है। जिन महिलाओं की उम्र 23 साल से कम है, वे इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र नहीं थी और इसी वजह से सभी 21 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती है। लाड़ली बहना योजना में 21 वर्ष की महिलाएं फॉर्म नहीं भर सकती है।

लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घोषणा की है, कि अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाएं भी लाडली बहना योजना का फॉर्म भर सकेगी, और उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत एक हजार रूपये हर महीने दिए जायेंगे। अगर आप भी इसमें ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते है, तो इस आर्टिकल को आखिरी तक पूरा पढ़े –

लाडली बहना योजना की पात्रताएं क्या है?

इस योजना की शुरुआत आर्थिक रूप से कमजोर और निर्धन महिलाओं को सरकार की ओर से उनके सशक्तिकरण और आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए की गयी है। इस योजना का आवेदन करने के लिए निम्न पात्रताएं होनी चाहिए –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

1.  आवेदन करने वाली महिला मध्यप्रदेश की मूल निवासी होनी चाहिए

2. महिला का शादीशुदा होना जरुरी है (महिला तलाकशुदा, विधवा अथवा परित्यक्ता भी हो, तो वह आवेदन कर सकती है)

3. आवेदन करने वाली बहना की उम्र 23 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और साथ ही 59 वर्ष से भी अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए

ऊपर दी गयी पात्रताओं में से 23 वर्ष की उम्र वाली पात्रता में बदलाव किया गया है। लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान CM शिवराज ने घोषणा कर दी है, कि अब 21 वर्ष की महिलाएं भी लाडली बहना योजना का फॉर्म भर सकेगी। जल्द ही लाड़ली बहना का पोर्टल 21 वर्ष की महिलाओं के आवेदन करने के लिए खोला जायेगा।

लाडली बहना योजना की अपात्रताएं क्या है?

1.  महिला के परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो

2. महिला के परिवार की स्वघोषित आय 2.5 लाख प्रतिवर्ष से अधिक है

3. परिवार का कोई भी व्यक्ति केंद्र अथवा राज्य सरकार की नौकरी में हो या सेवनिवृति के बाद पेंशन प्राप्त कर रहा हो

4. परिवार का कोई भी सदस्य भूतपूर्व या वर्तमान सांसद/विधायक हो

5. आवेदिका केंद्र अथवा राज्य से किसी भी योजना के तहत एक हजार रूपये प्रतिमाह प्राप्त कर रही हो

6. परिवार के सदस्य के पास पांच एकड़ से अधिक भूमि हो

7. महिला के परिवार का कोई भी सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधि हो

8. आवेदिका के परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रेक्टर सहित) हो

9. आवेदन करने वाली महिला के परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनित, बोर्ड/ निगम/ मण्डल/ उपक्रम के अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो।

उपरोक्त अपात्रताओं में से चार पहिया वाहन वाली शर्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा एक भाषण में घोषणा करके हटा दिया है, यानि अब ट्रैक्टर वाली महिलाएं भी सीएम लाड़ली बहना के लिए फॉर्म भर सकेगी।

21 वर्ष की महिला का फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें?

21 साल की विवाहित महिलाओं के आवेदन – लाड़ली बहना योजना हेतु आवेदन पोर्टल अथवा  मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जायेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करने हेतु आपको ”आवेदन हेतु आवश्‍यक जानकारी का प्रपत्र” भरने की सुविधा मिलती है। यह प्रपत्र आप अपनी ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र में प्राप्त कर सकते है।

इस प्रपत्र में दी गयी जानकारी को  वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में कार्यरत कैम्‍प प्रभारी द्वारा ऑनलाइन की जायेगी एवं ऑनलाइन  आवेदन की प्रिंटेड रसीद महिला को दी जाएगी। अधिक जानकारी और सहायता के लिए आप आंगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क करें वह आपका सहयोग करेंगी।

आपको बता दे कि अभी 21 वर्ष की महिलाओं के आवेदन ऑनलाइन नहीं भरे जा रहे है। जल्द ही सभी महिलाओं के लिए एक बार फिर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना का पोर्टल ओपन किया जायेगा उसके बाद आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद अधिक जानकारी और लाडली बहना योजना से जुड़े सवालों के जवाब पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से अवश्य जुड़े।

Join Whatsapp                    Like on Facebook Page

Follow on Instagram        Join Telegram Group