दुनिया के नक्शे से गायब हुए देश, अब ढूंढने से भी नहीं मिलता निशान, सिर्फ इतिहास बनकर रह गए

दुनिया के नक्शे से गायब हुए देश, जी हाँ आपको पढ़ कर आश्चर्य होगा कि अब दुनिया के बहुत से ऐसे देश है जो खत्म ही चुके है। अब केवल इतिहास की किताबो में इन देशों का जिक्र पढ़ने के लिए बच गया है। दुनिया के ये देश अब इतिहास बनकर रह गए हैं। दुनिया ने दो विश्वयुध्द देखे जिनके बाद कई देशो का नामो निशान मिट चूका हैं। लेकिन साथ ही नए-नए देश भी बने है जिनका अस्तित्व कुछ साल पुराना ही है। 15 अगस्त 1947 के बाद भारत से अलग होकर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे नवीन देशों का अस्तित्व में आना भी एक महत्वपूर्ण घटना हैं।

दुनिया के नक्शे से गायब हुए देश

किंगडम ऑफ़ हवाई, युगोस्लाविया, प्रूशिया, ग्रान कोलंबिया, रिपब्लिक ऑफ़ टेक्सास, वर्मांट, और चेकोस्लोवाकिया नाम के देश आज दुनिया के नक्शे से गायब हो गए हैं। एक समय में इन देशों का भी दुनिया में अस्तित्व था लेकिन समय के साथ विभिन्न कारणों से इन देशों का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। वर्ल्ड वॉर के बाद भी ये देश किसी ओर देश में मिल गए जिसके कारण इनका अस्तित्व ही समाप्त हो गया।

अब इन देशों का नाम इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गया हैं। किंगडम ऑफ़ हवाई को 17 जनवरी 1893 को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जबरदस्ती विलय कर लिया गया और आज भी यहां के मूल निवासी इस जबरन विलय का विरोध कर रहे है। एक समय यहां पर राजशाही का शासन हुआ करता था। चेकोस्लोवाकिया यूरोप महाद्वीप के मध्य में एक यूरोपीय देश था जिसका अस्तित्व 1918 से 1992 तक था। वर्ष 1993 में यह देश चेक गणतंत्र और स्लोवाकिया नाम से 2  में दो नए देशो के रूप में अस्तित्व में आया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

सिर्फ इतिहास बनकर रह गए

आपसी मतभेद और विश्व युद्ध तथा आपसी गृहयुद्धों के कारण कई देश विभाजित गए या फिर दूसरे देशों में शामिल हो गए जिसके कारण मूल देशों का अस्तित्व समाप्त हो गया। अब इनका जिक्र केवल इतिहास की किताबो में सिमट कर रह गया हैं। विश्व युद्ध और कई अलग-अलग दौरान ये देश किसी ओर देश में मिल गए और इनका अस्तित्व समाप्त हो गया।

यह भी पढ़े: Gandhi Sagar Dam : जानिएं कहां है गाँधी सागर बाँध इसकी खूबसूरती मोह लेगी आपका मन