Afim patta list 2023 24 केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने सी.पी.एस. के तहत जारी की पात्र अफीम किसानों की लिस्ट, जल्दी चेक करें लिस्ट में अपना नाम

Afim patta list 2023 24 :अफीम किसानों के लिए अफीम पट्टे से जुडी बड़ी खबर सामने आई है केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने नई अफीम निति में सी.पी.एस. के तहत कई 2023 -24 की पात्र किसानों की सूची जारी कर दी है जिसके तहत कई नए किसानों को पट्टे वितरित किया जायेंगे इस सूचि में उन किसानों के नाम है जिनके लाइसेंस कई वर्ष पूर्व निरस्त किये गए थे, सी.पी.एस. के तहत जारी किये गए लाइसेंस के किसान अपने अफीम में चीरा नहीं लगा पाएंगे , इस लेख में आप जानेगे की किन किसानों के जारी हुए लाइसेंस और सी.पी.एस. क्या है।

जानिएं क्या है सी.पी.एस. और इसके तहत कैसे होगी अफीम खेती

  • अफीम फसल तैयार हो जाने के बाद अफीम खेत का केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जायेगा और यह सुनिश्चित करने के बाद की अफीम फसल में चीरा नहीं लगाया गया है केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी ग्राम लंबरदार की उपस्थिति में लाइसेंसधारी किसान के समस्त अफीम के डोडो को 8 इंच तना डंठल के साथ तोड़कर खेत के एक स्थान पर एकत्रीत करेगा।
  • इसके बाद पट्टाधारी किसान द्वारा समस्त ताबूत डोडो को उनके 8 इंच तना तथा डंठलो सहित का उचित स्थान पर सुरक्षापूर्वक भंडारण किया जायेगा तथा अफीम डोडो को बिना तोड़े हुए पोस्तदाना को अलग किया जायेगा। अफीम डोडो के ऊपरी भाग पर नुकीली चीज से छेद कर पोस्तदाना निकाला जा सकता है। शेष बचे हुए अफीम डोडो और उनके 8 इंच तना अथवा डंठलो को बोरों में पैक किया जायेगा।
  • इसके बाद पट्टाधारी किसानों को बोरों में पैक किया पोस्तदाना निकला हुआ समस्त अफीम डोडो को तोल केंद्र ले जाना होगा जहां अधिकारी चेक करके सुनश्चित करेंगे की इसमें कोई मिलावट तो नहीं हैं।
  • निरिक्षण के पश्चात तोल केंद्र पर आगे की प्रक्रिया केंद्रीय नारकोटिक्स के अधिकारीयों द्वारा पूरी की जाएगी पूरी प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात सबकुछ सही पाए जाने के बाद भारत सरकार के निर्धारित दर के अनुसार किसान को 100 प्रतिशत भुगतान कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े :

PM Vishwakarma Yojana 2023: पीएम विश्वकर्मा योजना क्या हैं और लोन ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

Afim patta list 2023 24 overview

लेख श्रेणी Afim patta list 2023 24
राज्य भारत के राज्य
विभाग का नाम केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग
उद्देश्य अफीम की मांग की पूर्ति करना
वर्तमान वर्ष 2023
अफीम उत्पादन करने वाले मुख्य राज्य मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरप्रदेश
कौन कर सकता है अफीम की खेती केवल केंद्र सरकार द्वारा पंजीकृत किसान
कब जारी हुई नई सूची सितम्बर में
आधिकारिक वेबसाइट www.cbn.gov.in

Afim patta list 2023 24 download 

केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग ने 2023-24 की नई अफीम नीति के तहत नए पात्र किसानों की सूचि जारी कर दी है इस सूचि में कई नए किसानों के नाम जोड़े गए है जनको सी.पी.एस. के तहत पट्टे जारी किये जायेंगे सूचि जारी होने के बाद अब नारकोटिक्स विभाग द्वारा आगे की प्रक्रिया को पूरा करके किसानों को नये अफीम पट्टे वितरित किये जायेंगे अगर आप भी अपना नाम चेक करना चाहते तो आप नारकोटिक्स विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लिस्ट में अपना नाम देख सकते है और लिस्ट को डाउनलोड भी कर सकते है।
Afim Patta list 2023 24 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें और चैनल फॉलो करें