Shark tank india 2023 : जानिए कौन है इस बार शार्क टैंक इंडिया के शार्क

Shark Tank India 2023 :– सोनी टीवी का लोकप्रिय टीवी शो शार्क टैंक इंडिया फिर से दर्शकों के बीच आ चुका है, पिछली बार इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार मिला इसके अलावा कई एंटरप्रेन्योर को इससे फंड मिला था जिससे कई एंटरप्रेन्योर अपने स्टार्टअप को खड़ा करने और उसको बड़ा बनाने में सफल हुए थे, आज के इस आर्टिकल में आपको हम इस शो से जुड़ी कई जानकारियां साझा करेंगे पूरी जानकारी के लिए पूरे आर्टिकल को ध्यान से पढ़े।

Shark Tank India 2023 क्या है?

शार्क टैंक इंडिया एक इंडियन टेलीविजन शो है जिसे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाता है इस शो पर अलग-अलग एंटरप्रेन्योर अपना स्टार्टअप प्लान लेकर आते है जिसे वो शार्क टैंक इंडिया में जज से सामने प्रस्तुत करते है और अपने स्टार्टअप को शुरू करने या आगे बढ़ाने के लिए अपनी कंपनी में भागीदारी के बदले फंड की मांग करते है अगर किसी शार्क को किसी एंटरप्रेन्योर का स्टार्टअप आईडिया पसंद आता है तो वह शार्क एंटरप्रेन्योर को कंपनी की कुछ प्रतिशत इक्विटी के बदले फण्ड देते है, पिछले सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद एक बार फिर यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

Shark Tank India 2023 Judges | कौन है साल 2023 शार्क टैंक इंडिया के जज

Shark tank India 2023 में शार्क में कुछ बदलाव देखने को मिले पिछले सीजन के शो में कुल सात शार्क थे वही इस सीजन में कुछ 6 शार्क है आइए जानते है कौन है 2023 में शार्क टैंक इंडिया के जज।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us
1. पीयूष बंसल (Peyush Bansal Net worth)

पीयूष बंसल Lenskart के  Founder और CEO है, पीयूष बंसल में कई बड़ी कंपनियों में काम किया इसके बाद इन्होंने अपनी खुद की कंपनी lenskart बनाई यह कंपनी चश्मे बनाती है और इसकी बहुत डिमांड है कंपनी का टर्नओवर करोड़ो में है। पीयूष बंसल की नेट वर्थ की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी मेट वर्थ करीब 600 करोड़ रुपये है।

2. अनुपम मित्तल (Anupam Mittal Net Worth)

अनुपम मित्तल देश की सबसे बड़ी matrimonial वेबसाइट Shadi.Com के फाउंडर है, shadi.com पर लाखो लोग रजिस्टर है और यह लोग अपनी पसंद के लोग से बातचीत कर रिश्ता बना सकते है इससे पहले अनुपम मित्तल ने sagai.com शुरू किया था भारत में इस तरह के स्टार्टअप की बहुत सराहना की गई और लोगो को पता चला कि इस तरह का कुछ करके भी लाखों की कंपनी या ब्रांड बनाया जा सकता हैं। अनुपम मित्तल की नेट वर्थ करीब 185 करोड़ रुपये है।

3. अमन गुप्ता (Aman Gupta Net Worth)

अमन गुप्ता सबसे चर्चित शार्क्स में से एक अमन गुप्ता को बहुत लोग अपना फेवरेट शार्क मानते है, अमन गुप्ता ऑडियो ब्रांड कंपनी boAt के को फाउंडर और सीएमओ है इनकी कंपनी स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी बेचती है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी कुल नेट वर्थ 700 करोड़ रुपये है।

4. नमिता थापर (Namita Thapar Net Worth)

नमिता थापर देश की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी एमक्योर की सीईओ है, नमिता थापर को शार्क टैंक इंडिया में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है, इन्होंने शार्क टैंक इंडिया के पीछले सीजन में भी कई स्टार्टअप में निवेश किया था, नमिता थापर के नेट वर्थ की बात करें तो इनकी कुल नेट वर्थ करीब 600 करोड़ रुपये है।

5. विनीता सिंह (Vineeta Singh Net Worth)

विनीता सिंह भी काफी पॉपुलर शार्क्स में से एक है, विनीता अपने चुलबुले अंदाज के कारण जानी जाती है, विनीता सिंह ने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की है और IIM अहमदाबाद से एमबीए की पढ़ाई की है। विनीता सिंह sugar cosmetic की को फाउंडर और इनकी नेट वर्थ करीब 300 करोड़ रुपये है।

6. अमित जैन (Amit Jain Net Worth)

पिछले सीजन में अपने तेज तर्रार अंदाज के कारण फेमस हुए शार्क्स अशनीर ग्रोवर की जगह इस बार अमित जैन ने ली है। अमित जैन ने IIT दिल्ली से पढ़ाई की है। इसके बाद इन्होंने ऑनलाइन पुरानी कार बेचने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म CarDekho.Com की शुरुआत की यह स्टार्टअप बहुत सफल रहा इसके अलावा अमित जैन Insurance.Com के भी मालिक है, अमित जैन की नेट वर्थ करीब 2980 करोड़ रुपये है।

Also Read :-

ChatGpt kya hai in hindi | पहली बार Google को किसी टूल ने दी टक्कर

FAQ’s about Shark tank India 2023
Q :- Shark Tank India 2023 क्या हैं ?

Ans:- shark Tank India 2023 एक टेलिविज़न शो है जिसमें एंटरप्रेन्योर अपना स्टार्टअप आईडिया लेकर पैसे जुटाने आते है।

Q :- shark tank india कौन से चैनल पर प्रसारित होता है ?

Ans:- शार्क टैंक इंडिया सोनी टीवी पर प्रसारित होता है।

Q :- शार्क टैंक इंडिया में कुल कितने जज है ?

Ans:- शार्क टैंक इंडिया में कुल 6 जज है।

Q :- अनुपम मित्तल की नेट वर्थ कितनी है?

Ans:- अनुपम मित्तल की कुल नेट वर्थ 185 करोड़ के आसपास है।

Q :- अशनीर ग्रोवर शार्क टैंक इंडिया में 2023 से बाहर क्यो हुए?

Ans:- अशनीर ग्रोवर को लेकर अभी सोनी टीवी ने कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।