PM Kisan Beneficiary Status Check Kaise Kare 2023 new updates

PM Kisan Beneficiary Status: Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana ke antargat 14th installment aana shuru ho gyi hai. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त के लिए सभी किसानो को बेनेफिशरी स्टेटस चेक करना अनिवार्य है। Beneficiary Status में कोई गड़बड़ी होने पर उन सभी किसानो को पीएम किसान की 14वीं किश्त के लिए जरुरी काम पुरे करवाने होंगे, अन्यथा ऐसे किसान जिनके कोई समस्या है वे 14 क़िस्त से वंचित रह जायेंगे , इसीलिए सभी किसान अपना बेनेफिशरी स्टेटस जरूर चेक करलें।

इस आर्टिकल में हमने बताया है, कि कैसे किसान अपना Beneficiary Status घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़े और कोई समस्या होने पर हमारा टेलीग्राम चैनल जरूर ज्वाइन करें, ताकि आपको सही जानकारी और सहायता प्राप्त हो सके।

PM Kisan Beneficiary Status क्या है?

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पंजीकृत किसान जिन्हे 6000 रूपये प्रति वर्ष इस सरकारी योजना के अंतर्गत प्राप्त होते है, उन किसानो की पंजीकृत स्थिति और पोर्टल पर आवश्यक जानकारी की स्थिति को PM Kisan Beneficiary Status कहते है। यह प्रत्येक पंजीकृत किसान ऑनलाइन चेक कर सकता है। यदि इस Beneficiary Status में कोई गड़बड़ी या अधूरी जानकारी दिखती है, तो वह उसे सही करवाना अनिवार्य होता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

https___pmkisan.gov.in_BeneficiaryStatus_New.aspx - Google Chrome 30-05-2023 08_00_46

पीएम किसान बेनेफिशरी स्टेटस में क्या होता है?

यदि आप पीएम किसान के लाभार्थी है,तो आप पीएम किसान बेनेफिशरी स्टेटस चेक कर सकते है। इसमें पंजीकृत किसान की कुछ जानकारी होती है। एक किसान के पंजीकरण से लेकर खाते में क़िस्त जमा  की जानकारी पीएम किसान लाभार्थी स्थिति में दिखाई देती है।

पीएम किसान बेनेफिशरी स्टेटस में निम्न जानकारी चेक कर सकते है –

  • किसान की पर्सनल जानकारी (Personal Information)

इसमें किसान की निजी जानकारी होती है जैसे किसान का पंजीकरण नंबर, रजिस्ट्रेशन करने की तारीख, किसान का नाम और उसके पिता/स्पाउस का नाम, किसान का पता और उसके मोबाइल नंबर जैसी जानकारी आप इससे चेक कर सकते हो।

  • पात्रता की स्थिति (Eligibility Status)

Eligibility status में किसान अपने लैंड सीडिंग(Land Seeding ), आधार ekyc स्टेटस(e-KYC Status),आधार-बैंक अकाउंट लिंक स्टेटस (Aadhaar Bank Account Seeding Status), और Last e-KYC Completion Date जैसी जानकारी होती है।

PM-Kisan Samman Nidhi - Google Chrome 31-05-2023 09_46_53

  • Latest Installments Details

इसमें किसान अपनी क़िस्त की जानकारी चेक कर सकता है। इसमें मुख्यतः किसान देख सकता है, कि उसे अभी तक कितनी किस्तें प्राप्त हो चुकी है।

14वीं किसान सम्मान निधि की राशि के लिए PM किसान सम्मान निधि लाभार्थी स्थिति 2023 के लिए अपने आप को पंजीकृत करने की आवश्यकता होती है। किसानों को इस योजना के लिए पंजीकरण करना होता है। आवेदन प्रक्रिया में नाम, आयु, लिंग, आधार नंबर, बैंक खाता विवरण और भूमि की जानकारी जैसे विवरण प्रदान करने की आवश्यकता होती है। पंजीकरण ऑनलाइन आधिकारिक PM-किसान वेबसाइट के माध्यम से या स्थानीय सामान्य सेवा केंद्रों (CSCs) पर किया जा सकता है।

PM Kisan 14th Installment : किसानों का इंतजार खत्म 2000 रूपये हुए खाते में जमा ऐसे करें चेक
PM Kisan 14th Installment : किसानों का इंतजार खत्म 2000 रूपये हुए खाते में जमा ऐसे करें चेक

पीएम किसान योजना का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

PM Kisan Yojana योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय स्थिरता प्रदान करना है, उनकी आय को सहायता प्रदान करना है और कृषि खर्चों, बीज, उर्वरक और अन्य सहायक उपकरणों की खरीदारी में उनका समर्थन करना है। इसका उद्देश्य किसानों के जीवनायाम को सुधारना और कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है।

PM Kisan Beneficiary Status Mobile से कैसे चेक करें?

PM Kisan Beneficiary Status चेक करने के लिए आपको पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट को खोलना होगा और उसके बाद निचे दिए गए स्टेप्स के द्वारा PM Kisan Beneficiary Status को चेक करें –

1. PM Kisan Beneficiary Status चेक करने के लिए pmkisan.gov.in पर जाएँ।

2. मुखपृष्ठ पर, आपको एक मेन्यू बार मिलेगा। मेन्यू विकल्पों से “Farmers Corner” पर जाएं।

3. “Farmers Corner”  से  “Beneficiary Status” का चयन करें।

4. “Beneficiary Status” चेक करने के लिए, आपके पास तीन विकल्प होंगे:

  • ए. आधार नंबर: अपना 12-अंकीय आधार नंबर दर्ज करें।
  • बी. खाता नंबर: अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें।
  • सी. मोबाइल नंबर: PM-किसान के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।

5. उपयुक्त विकल्प का चयन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

6. जानकारी दर्ज करने के बाद, “Get Data” बटन पर क्लिक करें।

7. सिस्टम जानकारी की प्रमाणित करेगा और आपके PM-किसान सम्मान निधि आवेदन की स्थिति, भुगतान विवरण और लाभार्थी स्थिति को प्रदर्शित करेगा।