PM fasal bima list 2023 : रबी फसल बीमा के पैसे होंगे किसानों के खाते में जमा ऐसे करे चेक

PM fasal bima list 2023 : भारतीय अर्थव्यवस्था कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था है, भारत की करीब 70% आबादी कृषि के ऊपर निर्भर है कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है अगर भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है तो कृषि क्षेत्र में सुधार लाना आवश्यक है। सरकार द्वारा समय-समय पर नई योजनाओं के माध्यम से किसानों का आर्थिक विकास करने की कोशिश की है, हाल ही में देश भर में बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

अभी रबी फसल का समय चल रहा है बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल खेत में खराब हो गई थी सरकार द्वारा साल 2016 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की गई थी जिसके तहत किसानों की फसल का बीमा किया जाता है जिसमें अगर किसी किसान की फसल को प्राकृतिक हानि या फसल खराब होती है तो किसान को खराब फसल की बीमा राशि सरकार द्वारा किसानों को दी जाती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है ?

किसानों की खराब हुई फसल की आर्थिक भरपाई हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की शुरूआत की गई थी यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी इसलिए प्रत्येक राज्य का किसान इस योजना का लाभ ले सकता है। इस योजना में खरीफ और रबी दोनों फसलों का बीमा किया जाता है बीमा की प्रीमियम राशि किसानों से ली जाती है, उसके बाद किसानों की फसल का बीमा कर दिया जाता है उसके बाद अगर किसान की फसल किसी कारण (अतिवृष्टि,ओलावृष्टि) या अन्य किसी प्राकृतिक कारण से खराब होती है तो किसानों को फसल बीमा का लाभ मिलता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

फसल खराब होने पर किसान को बीमा कंपनी या किसान टोल फ्री नंबर पर सूचना देनी होती है उसके बाद अधिकारी किसान की खराब हुई फसल का सर्वे करेंगे और खराब हुई फसल के आधार पर बीमा पास करेंगे उसके बाद किसानों के खाते में बीमा राशि का पैसा आएगा।

PM Fasal Bima List 2023 Details

योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
योजना की शुरुआत 13 मई 2016
किसने शुरू किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
उद्देश्य किसानों को फसल संबधित नुकसान की भरपाई करना( किसानों को सशक्त करना)
वर्तमान वर्ष 2023
किस मंत्रालय के अधीन है कृषि मंत्रालय
अधिकतम क्लेम 200000/-
लेख श्रेणी पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट
आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के उद्देश्य

  • किसानों की नुकसान हुई फसल का आर्थिक भरपाई करना।
  • किसानों के आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए बीमित फसल का बीमा पास करना।
  • किसानों को खराब हुई फसल का तुरंत मुआवजा देना।
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने वाले किसानों को खराब हुई फसल का उचित बीमा देना।
  • प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करना जल्द से जल्द किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना।
  • किसानों की बढ़ती हुई दुर्दशा और आत्महत्या को रोकने हेतु सरकार ने यह योजना प्रारंभ की थी।

PM fasal bima list 2023

हाल ही में मध्यप्रदेश में और भी कई राज्यों में हुई बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है उसके बाद कई सरकारी अधिकारियों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर किसानों की फसलों का निरीक्षण किया गया था और किसानों को भरोसा दिया गया था कि सरकार उनकी मदद करेगी और बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा सरकार द्वारा किसानों को दिया जाएगा।

अब किसान अपनी बर्बाद हुई फसल की भरपाई का इंतजार कर रहे है किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनके खाते में बीमा की राशि जल्द जमा करेगी सूत्रों की माने तो रबी फसल की नुकसान की राशि जल्द किसानों के खाते में जमा हो सकती है। सरकार द्वारा बीमा की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और सरकार अब जल्द PM fasal bima list 2023 जारी कर सकती है किसान इस योजना में अपना नाम योजना की ऑफिशियल वेबसाइट www.pmfby.gov.in जाकर देख सकता है।

पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 हेतु पात्रता

  • भारतीय मूलनिवासी कृषक ही पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट हेतु पात्र हैं।
  • प्रत्येक किसान इस लिस्ट के माध्यम से स्वयं की जमीन पर की गई खेती का मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपके द्वारा लीज पर ली गई खेती का भी इस लिस्ट के माध्यम से बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • पहले से बीमा राशि का लाभ प्राप्त करने वाले कृषक इस लिस्ट हेतु आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं।
  • लघु सीमांत प्रत्येक किसान पीएम फसल बीमा योजना हेतु आवेदन करने के लिए पात्र हैं |

पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 कैसे देखे ?

  • पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट की जांच हेतु सर्वप्रथम आपको ऑफिशल वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाना है।
  • ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के पश्चात आप सभी की स्क्रीन पर होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको नीचे स्क्रॉल करते हुए प्रदर्शित पीएम फसल बीमा योजना लिंग का चयन करना है।
  • अब आपके सामने नया पीछे लॉगिन होगा जिस पर मांगी गई जानकारियों को सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  • अब प्रत्येक उम्मीदवार बैंक खाता विवरण भूमि विवरण आदि सभी जानकारियों को दर्ज करें।
  • इस प्रकार पीडीएफ प्रारूप में आपकी स्क्रीन पर पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 ओपन हो जाएगी।

Read Also

shramik card download free 2023 : श्रमिक कार्ड क्या है, इसे डाऊनलोड कैसे करे?

पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 के लाभार्थी कौन-कौन है ?

पीएम फसल बीमा योजना के प्रत्येक आवेदक पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट के लाभार्थी हैं।

पीएम फसल बीमा योजना कब शुरू हुई थी?

पीएम फसल बीमा योजना साल 2016 में शुरू हुई थी।

पीएम फसल बीमा योजना लिस्ट 2023 कब आएगी।

PM fasal bima list 2023 की लिस्ट जल्द सरकार द्वारा जारी की जा सकती है।

पीएम फसल बीमा योजना में फसल का कितना प्रीमियम लगता है?

  • खरीफ फसल के लिए: बीमित राशि का 2%
  • रबी फसल के लिए: बीमित राशि का 1.5%
  • सालाना वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए: बीमित राशि का 5%

पीएम फसल बीमा योजना में कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ती है?

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फ़ोटो
  • सिंचित भूमि का ब्यौरा
  • खसरा नकल
इसी तरह की और जानकारी को तुरंत पढ़ने के लिए आप नीचे दी गई लिंक से हमारा टेलीग्राम चैनल जॉइन करें।