National Space Day: चंद्रयान 3 की लैंडिंग को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रिय अंतरिक्ष दिवस घोषणा

National Space Day: चंद्रयान 3 की मून पर लैंडिंग को यादगार बनाने के लिए 23 अगस्त को भारत नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो कमांड सेण्टर  में वैज्ञानिकों से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि अब चंद्रयान 3 की सफलता को हम नेशनल स्पेस डे (National Space Day) के रूप में सेलिब्रेट करेंगे।

चंद्रयान 3 की सफलता पर पीएम नरेंद्र मोदी क्या बोले

इसरो के कमांड सेंटर बेंगलुरु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों को सम्बोधित किया और चंद्रयान 3 की सफलता पर उन्हें बधाई दी। बेंगलुरु के HAL एयरपोर्ट के बाहर मोदी ने वैज्ञानिकों ‘जय जवान, जय विज्ञान, जय अनुसन्धान’ का नारा लगाते हुए कहा कि चंद्रयान 3 की सफलता पर पुरे देश को गर्व है।

इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एन्ड कमांड नेटवर्क मिशन कण्ट्रोल काम्प्लेक्स में 26 अगस्त 2023 को मोदी जी ने चंद्रयान 3 मिशन के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ से चंद्रयान-3 से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके, धैर्य, कठोर परिश्रम, लगन, और जज्बे को सैल्यूट है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ख़ुशी जाहिर करते हुए चंद्रयान-3 की सफलता को ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। अब भारत 23 अगस्त को राष्ट्रिय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने एलान करते हुए कहा कि 23 अगस्त को जब चंद्रयान-3 ने चाँद पर तिरंगा फहराया अब से उस दिन को ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जायेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंद्रयान-3 की सफलता पर बड़ी घोषणा

पीएम मोदी ने एलान किया कि चाँद की सतह पर जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम लैंड हुआ है उसे अब शिवशक्ति पॉइंट के नाम से जाना जायेगा। चंद्रयान 2 ने जहां हार्ड लैंडिंग की थी उस स्थान का भी नामकरण किया गया है जहां चंद्रयान-2 ने जिस स्थान पर अपने पदचिन्ह छोड़े थे, वो स्थान तिरंगा पॉइंट के नाम से जाना जायेगा।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत के दक्षिणी हिस्से से चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक चंद्रयान की ये यात्रा आसान नहीं थी।

National Space Day

भारत अब चंद्रयान 3 के मिशन में पूरी तरह से सफल हो गया है और यह कोई साधारण सफलता नहीं है बल्कि भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण का शंखनाद है। इंडिया इज ऑन दी मून अब हमने अपना तिरंगा चाँद पर गाड़ दिया है हम वहां पहुंचे जहां कोई नहीं पहुंचा था। हमने वो किया जो पहले कभी किसीने नहीं किया था। इसी बात को यादगार बनाने के लिए 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाया जायेगा।

यह भी देखें: चंद्रयान 3: आखिर क्या है चाँद पर जाने का रहस्य, जानिए अब चंद्रयान मून पर क्या कर रहा है