मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: अब मध्यप्रदेश के किसानों को मिलेंगे 6000 रूपये

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना: मध्यप्रदेश के किसानों के आर्थिक उन्नयन एवं कृषि में सहायता देने हेतु एक आर्थिक योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार द्वारा की गयी है। किसानों की आय को दुगुना करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 2018 से की गयी थी। इसी योजना के विस्तार के रूप में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” की शुरुआत की गयी है। अगर आप भी मध्यप्रदेश के किसान है तो इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?

मध्यप्रदेश के किसानों को एक साल चार हजार रूपये की राशि मध्यप्रदेश सरकार की ओर डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, इसे ही मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना कहा जाता है। इस योजना के अंतर्गत 2000 की दो समान किस्तों में छः-छः महीनों के अंतराल में यह राशि किसानों के बैंक अकाउंट में भेजी जाती है।

अब मध्यप्रदेश के किसानों को मिलेंगे 6000 रूपये

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को बड़ी राहत दी है। इन्होने के घोषणा की है कि अब किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत एक साल में 6000 रूपये प्रदान किये जायेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 6000 रुपयों के साथ ही इस योजना का पैसा किसानों को भेजा जायेगा। अब केंद और राज्य सरकरर का मिलाकर किसानों को एक साल में कुल 12000 रूपये की सहयोग राशि प्राप्त होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

यह किसानों की आय को दुगुना करने के लक्ष्य में एक सार्थक कदम साबित हो सकता है। किसान कई वजहों से आर्थिक बदहाली का सामना कर रहे है ऐसे में सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता मिलना किसानों को एक बड़ी राहत प्रदान करेगा।