लहसुन के भाव में रिकॉर्ड तेजी, मन्दसौर मंडी में बिकी यह भाव

Lahsun mandsaur mandi bhav :- मध्यप्रदेश का मन्दसौर जिला लहसुन उत्पादन में विशेष स्थान रखता है। मन्दसौर जिले के किसान विशेष तौर पर लहसून उत्पादन करते है। मंदसौर जिले की धान मंडी पूरे देश मे लहसुन विक्रय के लिए जानी जाती है यह देश के कई कोनो से किसान अपनी लहसुन विक्रय के लिए लाते है। लहसुन का भाव पिछले कुछ महीने पहले बहुत कम था, लेकिन अभी कुछ समय से लहसुन के भाव में काफी उछाल देखने को मिल रहा है।

मन्दसौर में 31000 रुपये और सीतामऊ मंडी में 45000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी लहसुन

मन्दसौर मंडी में 11 जुलाई 2023 की सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी की लहसुन 31,000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी इसके बाद जो किसान अपनी लहसुन मंडी में विक्रय के लिए लाये थे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे मन्दसौर मंडी में लहसुन की भाव की बात करें तो न्यूनतम 6500 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम 16500 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। इसके अलावा मन्दसौर जिले की सीतामऊ मंडी में लहसुन के भाव में काफी तेजी देखी गई है। यह 11 जुलाई 2023 को सर्वश्रेष्ठ क्वालिटी की लहसुन 45000 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।

आवक काफी ज्यादा फिर भी लहसुन में तेजी बरकरार

Lahsun mandsaur mandi bhav – मन्दसौर मंडी लहसुन की विक्रय के लिए काफी विख्यात है यहां किसान दूर – दूर से अपनी लहसुन विक्रय के लिए लाते है। मन्दसौर मंडी में रोजाना लगभग 20000 बोरी लहसुन विक्रय के लिए किसान लाते है किसानों को अपनी लहसुन बेचने के लिए करीब 2-3 दिन का इंतजार करना पड़ता है। लहसुन की आवक ज्यादा होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लहसुन के अलावा मन्दसौर मंडी में कई फसलों का विक्रय किया जाता है जिनमें मुख्यतः लहसुन, गेंहू, मक्का, सोयाबीन, उड़द, प्याज, सरसो आदि है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद अधिक जानकारी और ताजा मंडी भाव के लिए हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से अवश्य जुड़े।

    Join Whatsapp Group

    Join Telegram Group