लाडली बहना के 1000 रूपये पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा फैसला

लाडली बहना के 1000 रूपये पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का बड़ा फैसला सामने आया है। दरअसल जुलाई महीना शुरू होने के बाद मध्यप्रदेश की महिलाये लाडली बहना योजना की दूसरी क़िस्त का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 10 जून 2023 को सिंगल क्लिक के माध्यम से इस योजना की पहली क़िस्त के एक हजार रूपये भेजे जा चुके है।

अब मध्यप्रदेश सरकार सभी महिलाओं को एक हजार की दूसरी क़िस्त भेजने की तैयारी कर रही है। जिन महिलाओं को एक हजार की पहली क़िस्त अभी तक नहीं मिली हो वे इसे जरूर पढ़े।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की गयी है, जिसके अंतर्गत प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाते है और इस योजना का नाम मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us
  • मध्यप्रदेश की महिलाओं को हर महीने 1000 रूपये की राशि प्रदान की जाती है।
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वाबलंबी बनाने के लिए एक आर्थिक सहायता योजना है।
  • प्रदेश की विवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है।
  • विवाहित महिला में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिला को भी शामिल किया गया है।
  • इसे महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के द्वारा क्रियान्वित एवं संचालित किया जा रहा है।
  • 1000 रूपये की राशि का भुगतान महिला के डीबीटी से सक्रिय बैंक खाते में किया जायेगा।

लाडली बहना योजना के लिए कौन कौन पात्र है?

  • मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाएं।
  • मध्यप्रदेश की विवाहित महिलाएं जो 23 से 59 साल की उम्र वाली हो।
  • विवाहित महिला में – तलाकशुदा, विधवा और परित्यक्त महिलाएं भी शामिल की गयी है।

लाड़ली बहना योजना दूसरी किस्त कब और कितनी आएगी?

लाडली बहना योजना की दूसरी क़िस्त से जुडी ताजा जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को महिलाओं के बैंक अकाउंट में आ जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की एक घोषणा के अनुसार महिलाओं को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को एक हजार रूपये भेजे जायेंगे। इसी के अनुसार 10 जून 2023 की इस योजना की पहली क़िस्त महिलाओं को मिल गयी थी।

अब सभी महिलाएं दूसरी क़िस्त के आने का इंतजार कर रही है। सरकार ने MYGov ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसके अनुसार 10 जुलाई को एक करोड़ पच्चीस लाख से अधिक बहनों के खाते में दूसरी क़िस्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा सुपर कॉरिडोर ग्राउंड, इंदौर से ट्रांसफर की जाएगी।

महिलाओं को उम्मीद है, कि जुलाई में लाडली बहना योजना के 1000 रूपये नहीं आएंगे बल्कि 1250 रूपये आएंगे। क्यूंकि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक भाषण के दौरान एलान किया था की इस योजना की राशि 1000 रूपये तक सिमित नहीं रहेगी।

इस एक हजार रूपये प्रतिमाह की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा था की एक हजार से बढ़कर 1250 रूपये कर दिये जायेंगे और फिर इसे बढ़कर 1500 कर दिए जायेंगे और धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर 3000 रूपये प्रतिमाह कर दिया जायेगा।

अब 21 साल की महिला भी ले सकती लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कहा गया है, कि अब 21 वर्ष की विवाहित महिअलों को भी लाडली बहना योजना का लाभ दिया जायेगा। मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट ने महिलाओं की पात्रता उम्र में बदलाव को मंजूरी दे दी है। जल्द ही लाडली बहना योजना का दूसरा चरण प्रारम्भ किया जायेगा जिसके बाद सभी 21 वर्ष की विवाहित महिलाएं भी इसमें आवेदन कर पायेगी।

लाडली बहना योजना में हुए कई बदलाव

  • अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं को भी इस योजना को लाभ मिलेगा
  • ट्रेक्टर रखने वाले परिवारों की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया गया
  • इस योजना की राशि को 3000 रूपये तक बढ़ाया जायेगा
  • Ladli behna yojana के पोर्टल पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति को भी चेक किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: