मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना शुरुआत के अब राजस्थान की महिलाओं के लिए भी खुशखबरी आई है। दरसअल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की बात कही थी लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया था कि महिलाओं को कब से स्मार्टफोन मिलेंगे। लेकिन अब अशोक गहलोत ने 25 जुलाई से महिलाओं को स्मार्टफोन देने की बात की है। पहले फेज में करीब 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन और 3 साल तक इंटरनेट फ्री दिया जायेगा।
कब से शुरू होगी योजना ?
सीएम गहलोत ने अपने बजट भाषण के दौरान महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन देने की बात कही थी लेकिन महिलाओं को इंतजार था कि उन्हें कब स्मार्टफोन मिलेगा लेकिन अब गहलोत ने उदयपुर में किसान सम्मेलन के दौरान महिलाओं को 25 जुलाई से स्मार्टफोन देने की बात कही है। महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट भी दिया जाएगा। पहले फेज में करीब 40 लाख महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
मुफ्त स्मार्टफोन के साथ 3 साल का इंटरनेट फ्री
सीएम अशोक गहलोत ने एलान किया है कि महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन के साथ 3 साल का इंटरनेट बिल्कुल मुफ्त दिया जायेगा यानी महिलाओं को 3 साल तक इंटरनेट के पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस साल के अंत नवंबर-दिसंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने इसको लेकर सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है सीएम गहलोत भी जगह-जगह सभाएं कर रहे है।
फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 हाईलाइट
योजना का नाम | फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 |
राज्य | राजस्थान |
लाभार्थी | राजस्थान की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को तकनीक से जोड़ना |
वर्तमान वर्ष | 2023 |
योजना शुरू | 25 जुलाई 2023 |
योजना में क्या मिलेगा | मुफ्त स्मार्टफोन और 3 साल मुफ्त इंटरनेट |
लेख श्रेणी | फ्री स्मार्टफोन योजना 2023 जानकारी |
आधिकारिक वेबसाइट | अभी जारी नहीं हुई |
पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन
सीएम में उदयपुर में आयोजित किसान महोत्सव में कई योजनओं के बारे में जनता को संबोधित किया इसमें सबसे बड़ी बात जो उन्होंने कही की महिलाओं को 25 जुलाई से मुफ्त स्मार्टफोन मिलना शुरू हो जाएंगे इसके अलावा महिलाओं को स्मार्टफोन के साथ 3 साल तक मुफ्त इंटरनेट भी राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाएगा यानी महिलाएं 3 साल तक बिना किसी पैसे के इंटरनेट उपयोग कर पायेगी। सीएम या एलान किया है कि पहले फेज में करीब 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।