सुकन्या समृद्धि योजना: बेटी के नाम पर ₹5000 जमा करें और एक साल में 60,000 रूपये प्राप्त करें

सुकन्या समृद्धि योजना: केंद्र सरकार ने देश की बेटियों को सुरक्षित भविष्य देने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के तहत बेटियों के नाम पर एक बैंक में सेविंग अकाउंट खोलना पड़ेगा। बेटी के जन्म से ही आपको इस योजना में अपनी लड़की का पंजीकरण करना पड़ता हैं। जिसके बाद सरकार आपको उसकी पढ़ाई, शादी जैसे कामों के लिए पैसा देती हैं।

यदि आप भी अपनी बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जरूर उठायें। इस लेख में हम आपको सुकन्या योजना की सम्पूर्ण जानकारी बता रहे हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

क्या हैं सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष की उम्र तक की लड़कियों को भविष्य में आर्थिक सहायता भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती हैं। इसके तहत बालिका के नाम से एक बचत खाता खोला जाता हैं। यह बचत खाता अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में खोला जाता हैं। पोस्ट ऑफिस के अलावा सूचीबद्ध बैंकों (SBI, ICICI, HDFC, Union Bank of India, Post Office) में भी इस योजना के तहत आप बालिका का अकाउंट खोल सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना में आप बेटी के 21 वर्ष पूर्ण होने तक अथवा अधिकतम 15 वर्षों तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आप प्रतिवर्ष न्यूनतम 250 रूपये और 1,50,000 रूपये तक निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको निवेश के आधार पर रिटर्न मिलता हैं। यह एक तरह से सरकारी बचत योजना हैं। जिसमें आपको 8% तक निवेश पर रिटर्न मिलता हैं।

इस योजना के तहत बेटी के नाम पर 5000 रूपये प्रतिमाह जमा करने पर आपको एक साल में 60,000 रूपये का रिटर्न प्राप्त होता हैं।

सुकन्या योजना के फायदे

सुकन्या योजना के तहत निवेश करने पर आप अपनी बेटी का आर्थिक भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। इसमें सरकार आपको जमा की गयी राशि पर अधिकतम 8 प्रतिशत तक का ब्याज देती हैं। इसमें आप मात्र 250 रूपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। उसके बाद आपकी बेटी की पढ़ाई के लिए इसमें से आप पैसा निकाल सकते हैं।

बेटी की उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद आप सारा पैसा निकाल सकते हैं जिसमें आपको 8 प्रतिष ब्याज मिलेगा। बेटी की शादी 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद करते हैं तो आप इसमें से शादी के लिए पैसे विथड्रॉल कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते में जमा की गयी राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट भी प्राप्त होती हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana age limit

Sukanya Samriddhi Yojana के तहत खाता खुलवाने के लिए बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसमें बेटी के जन्म से भी आप खाता खोल सकते हैं। लेकिन लड़की की उम्र 10 वर्ष होने के बाद सुकन्या समृद्धि खाते नहीं खोल सकते हैं। जिसके नाम पर बचत्त खाता होता हैं, उसकी उम्र 21 वर्ष होने पर यह खाता परिपक्व हो जाता हैं।