Ladli Bahna Yojana MP 2023 फॉर्म भरने से पहले ये काम समय पर जरूर करले

Ladli Bahna Yojana MP : मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना मध्यप्रदेश सरकार की वित्तीय एवं आर्थिक सहायता योजना है, इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपये का भुगतान सभी पंजीकृत महिलाओं के बैंक खाते में किया जायेगा। इसके लिए पात्रता रखने वाली महिलाओं को योजना के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स तैयार करवाने होंगे ताकि इस योजना का ऑनलाइन आवेदन आसानी से किया जा सके।

Ladli Bahna Yojana Kya Hai (लाडली बहना योजना क्या है?)

इस योजना के तहत पात्रता रखने वाली मध्यप्रदेश की महिलाओं को शासन की ओर से 1000 रूपये दिए जायेंगे। 15-03-2023 से मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत की गयी है। मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है।

लाड़ली बहना योजना में किसी परिवार में यदि दो बहुएं हैं तो उन्हें भी हर महीना 1-1 हजार रुपए दिए जाएंगे। सास यदि बुजुर्ग हैं तो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन में ₹600 के साथ इस योजना के ₹400 जोड़कर दिए जाएंगे।गांव-गांव में 5 मार्च से फॉर्म भरना शुरू हो जाएंगे:CM #लाड़ली_बहना_योजना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Google News Follow us

इस योजना के लिए शहरी एवं ग्रामीण सभी क्षेत्र की महिलाये आवेदन कर सकती है।

Ladli Bahna Yojana MP Benifits

  • आर्थिक रूप से गरीब महिलाओं को आर्थिक सहायता
  • वृद्ध महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन के 600 रूपये की बजाय 1000 रूपये मिलेंगे
  • महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण होगा
  • महिलाओं की आर्थिक निर्भरता घटेगी
  • सभी महिलाओं को DBT के माध्यम से पैसा भेजा जायेगा ,जिसमे भ्रष्टाचार की कोई गुंजाईश नहीं रहेगी

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने की पात्रता

  • 23 से 60 वर्ष तक आयु की विवाहित महिलाये
  • ₹ 2 लाख 50 हजार तक की वार्षिक आय वाले परिवार की बहनें
  • 5 एकड़ से कम कृषि भूमि वाले किसान परिवार की औरतें
  • घर में कार/जीप फ़ोर व्हीलर वाहन न हो
  • परिवार का कोई सदस्य आयकरदाता न हो

Ladli Behna Yojana Website https://cmhelpline.mp.gov.in/Schmedetail.aspx?Schemeid=964